राजस्थान: गहलोत सरकार ने सभी 200 विधायकों को दिए iPhone 13, बीजेपी के सभी MLA करेंगे वापस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 11:57 PM IST

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने सभी 200 विधायकों को एक किट में बजट की डिजिटल कॉपी के साथ Apple iPhone 13 गिफ्ट किया है। प्रत्येक आईफोन 13 की कीमत लगभग 75,000 रुपए से 1 लाख रुपए है।

google

राजस्थान के सभी 200 विधायकों को iPhone 13 मिला है। बुधवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश होने के बाद सभी 200 विधायकों को अशोक गहलोत सरकार की ओर से उपहार के रूप में आईफोन 13 मिला। पिछले साल विधायकों को बजट की कॉपी के साथ आईपैड भी दिए गए थे।

राजस्थान: गहलोत सरकार ने सभी 200 विधायकों को दिए iPhone 13, बीजेपी के सभी MLA करेंगे वापस

आम तौर पर बजट पेश होने के बाद विधायक जब सदन से बाहर निकलते हैं तो उन्हें बजट की एक कॉपी ब्रीफकेस में दी जाती है। लेकिन इस बार नए iPhone 13 के साथ एक स्मार्ट लेदर ब्रीफकेस था। आईफोन 13 की कीमत 75,000 से 1 लाख के बीच है। इस उपहार पर राज्य को लगभग 1.5 करोड़ रुपए खर्च करना पड़ा। पार्टी लाइन से हटकर ज्यादातर विधायक इस उपहार से खुश थे।

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ को देखते हुए सभी भाजपा विधायक कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए आईफोन को वापस कर देंगे। 

End of Feed