राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लोगों से घरों के गिराने का जश्न नहीं मनाने को कहा, बोले- आपके घर भी आ सकता है बुलडोजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 08:32 AM IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि ये इंतजार मत करो कि दूसरे के ऊपर बुलडोजर चल गया तो आप खुश हो रहे हो, वह बुलडोजर कभी आपके घर पर भी आ सकता है।

google

Delhi: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को लोगों से संपत्तियों के विध्वंस का जश्न नहीं मनाने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि ये दूसरों के साथ भी हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी और का घर गिरा हो तो जश्न मत मनाओ, बुलडोजर कभी भी तुम्हारे घर आ सकता है। तोड़फोड़ सही है तो स्वागत है। अन्याय हो तो बोलो। अगर आज उनके साथ हुआ है तो कल आपके साथ भी हो सकता है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने लोगों से घरों के गिराने का जश्न नहीं मनाने को कहा, बोले- आपके घर भी आ सकता है बुलडोजर
Photo Credit: ANI

बुलडोजर​ से घरों के गिराने का जश्न ना मनाएं लोग- अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि अगर कानून और संविधान का शासन कमजोर है, तो सभी को किसी न किसी समय भुगतना पड़ेगा। देश कानून और संविधान से चलता है। उत्तर प्रदेश में 10 जून की हिंसा के कथित आरोपियों की संपत्तियों के विध्वंस पर बहस छिड़ गई है और बुधवार को अशोक गहलोत ने इस पर अपना बयान दिया। 

End of Feed