राष्ट्रपति चुनाव: ममता बनर्जी ने विपक्ष के 22 नेताओं को लिखा पत्र, 15 जून को बुलाई संयुक्त बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 04:41 PM IST

Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव से पहले मजबूत और प्रभावी विपक्ष के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 22 नेताओं को पत्र लिखा है और 15 जून को संयुक्त बैठक में भाग लेने को कहा है।

google

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव नजदीक है, इसी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहल की है। उन्होंने विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ मजबूत और प्रभावी विपक्ष के लिए 15 जून को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में एक संयुक्त बैठक में भाग में लेने के लिए विपक्षी मुख्यमंत्रियों और नेताओं को पत्र लिखा है। 

राष्ट्रपति चुनाव: ममता बनर्जी ने विपक्ष के 22 नेताओं को लिखा पत्र, 15 जून को बुलाई संयुक्त बैठक

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के सीएम पिनाराई विजयन, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पंजाब के सीएम भगवंत मान और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी समेत 22 नेताओं को पत्र लिखा है। 

End of Feed