चुनावी राजनीति के चाणक्य 'पीके' बोले, अब कांग्रेस के साथ नहीं करेंगे काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 12:31 PM IST

चुनावी राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांक किशोर ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब वो कांग्रेस के लिए काम नहीं करेंगे। उन्होंने कुछ खास वजहों का जिक्र भी किया।

google

प्रशांत किशोर को आधुनिक चाणक्य कहा जाता है। उनके बारे में धारणा है कि वो जिस दल से भी जुड़े रहे उसकी जीत हुई। एक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी कामयाबी का बखान करते हुए साफतौर पर कहा कि अब वो कांग्रेस के साथ काम नहीं करेंगे। लेकिन बात सिर्फ इतनी सी नहीं है। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि हम नहीं सुधरेंगे। हम तो डूबोंगे ही दूसरों को भी डूबा देंगे। अब ऐसी सूरत में कांग्रेस के साथ कौन काम करना चाहेगा।

चुनावी राजनीति के चाणक्य 'पीके' बोले, अब कांग्रेस के साथ नहीं करेंगे काम

11 साल में सिर्फ एक चुनाव हारा
प्रशांत किशोर ने कहा कि 2010 से लेकर 2021 तक कुल 11 चुनावों में वो जुड़े रहे हैं। लेकिन सिर्फ चुनाव 2017 का था जिसे हार गए। अब उस नतीजे के बाद से उन्होंने फैसला किया कि अब कांग्रेस के साथ काम नहीं करने वाले हैं। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि पीके कांग्रेस का हिस्सा होंगे। लेकिन उनकी कुछ शर्ते ऐसी थीं कि जिसे कांग्रेस नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया और उसके बाद दोनों की राह अलग हो गई। 

End of Feed