यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने का मिशन तेज, विशेष दूत बनकर यूक्रेन के पड़ोसी देशों का दौरा करेंगे 4 मंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 02:36 PM IST

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से बाहर निकालने के प्रयासों को तेज करने के लिए केंद्र ने फैसला किया है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरन रिजिजू और वी के सिंह निकासी अभियान में समन्वय करने तथा छात्रों की मदद के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे।

google

यूक्रेन से भारतीयों को लाने का मिशन तेज हो गया है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल मीटिंग की है। इसमें फैसला लिया गया है कि 4 केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह भारत के विशेष दूत के रूप में यूक्रेन के पड़ोसी देशों का दौरा करेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा जाएंगे, किरण रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे, हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे और वीके सिंह पोलैंड में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रबंधन करेंगे।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने का मिशन तेज, विशेष दूत बनकर यूक्रेन के पड़ोसी देशों का दौरा करेंगे 4 मंत्री

यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संपन्न एक उच्च स्तरीय बैठक में किया गया। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत कई मंत्री शामिल हुए। मोदी ने रविवार को भी यूक्रेन संकट पर एक बैठक की अध्यक्षता की थी और कहा था कि भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें युद्धग्रस्त देश से बाहर निकालना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। बैठक में यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ सहयोग और बढ़ाने पर भी चर्चा हुई ताकि भारतीय छात्रों को युद्धग्रस्त देश से तेजी से बाहर निकाला जा सके।  

End of Feed