यूक्रेन से भारतीयों की न‍िकासी का मसला, संकट के बीच पीएम मोदी ने बुलाई एक और उच्‍चस्‍तरीय बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2022, 09:25 PM IST

यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक और उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाई, जिसमें युद्धग्रस्‍त यूक्रेन से भारतीय स्‍टूडेंट्स की निकासी पर चर्चा की गई। बीते एक सप्‍ताह में पीएम मोदी ऐसी कई बैठकों की अध्‍यक्षता कर चुके हैं।

google

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन युद्ध के 10वें दिन जब दोनों पक्षों में जंग और तेज हो गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक बार फ‍िर उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाई। इसमें युद्धग्रस्‍त यूक्रेन के हालात और वहां से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के प्रयासों को लेकर चर्चा हुई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव से सभी भारतीय छात्रों को निकाला जा चुका है। हालांकि यूक्रेन के कई अन्‍य शहरों में अब भी सैकड़ों की तादाद में भारतीय छात्र फंसे हैं, जिन्‍हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

यूक्रेन से भारतीयों की न‍िकासी का मसला, संकट के बीच पीएम मोदी ने बुलाई एक और उच्‍चस्‍तरीय बैठक
Photo Credit: ANI

यूक्रेन संकट के बीच पीएम मोदी बीते एक सप्‍ताह में ऐसी कई बैठकों की अध्यक्षता कर चुके हैं और शनिवार को उन्‍होंने इस मसले पर एक और बैठक की है। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके कैबिनेट सहयोगी पीयूष गोयल के अलावा कई शीर्ष नौकरशाह भी शामिल हुए।

End of Feed