पाक पर पीएम मोदी का तीखा हमला- अनुच्छेद 370 हटने से कुछ लोगों को दिक्कत है लेकिन खुद उनसे देश नहीं संभल रहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2019, 01:10 AM IST

PM Modi attack on Pakistan in Houston rally : प्रधानमंत्री मोदी ने 'हाउडी मोदी' रैली में पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उस पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने से कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है।

google

ह्यूस्टन : कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय समर्थन हासिल करने में जुटे पाकिस्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त संदेश दिया। ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' रैली में पीएम मोदी पाकिस्तान का तो नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से उसके चेहरे को बेनकाब कर दिया। पीएम ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्त करने पर कुछ लोगों को दिक्कतें हो रही हैं लेकिन उनसे खुद अपना देश नहीं संभल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ही देशों के लिए अपनी सीमाओं की सुरक्षा करना बेहद जरूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देश कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद से एकजुट होकर लड़ेंगे। भारत और अमेरिका सुरक्षा के खतरे को देश में नहीं आने देंगे। 

पाक पर पीएम मोदी का तीखा हमला- अनुच्छेद 370 हटने से कुछ लोगों को दिक्कत है लेकिन खुद उनसे देश नहीं संभल रहा
Photo Credit: AP

'अनुच्छेद 370 हटने से भेदभाव खत्म हो गया'
एनआरजी स्टेडियम में करीब 50 हजार लोगों के बीच पीएम मोदी ने कहा, 'अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को विकास से वंचित कर रखा था। आतंकवादी और अलगाववादी इसका गलत इस्तेमाल करते थे लेकिन अब लोगों को समान अधिकार मिल गया है। जम्मू-कश्मीर की महिलाओं, बच्चों और दलितों के साथ हो रहा भेदभाव खत्म हो गया है। हमारी संसद में घंटों तक अनुच्छेद 370 पर चर्चा हुई। संसद के उच्च सदन में हमारा बहुमत नहीं है। बावजूद इसके हमारे दोनों सदनों ने इससे जुड़े फैसलों को दो तिहाई बहुमत से पारित किया है। मैं आप सब से आग्रह करता हूं हिंदुस्तान के सभी सांसदों का खड़े होकर स्वागत करिए।'

End of Feed