PMAY-G: पीएम मोदी ने त्रिपुरा के 1.47 लाख से अधिक लोगों के खातों में ट्रांसफर की 700 करोड़ से अधिक की राशि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2021, 02:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा के 1.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G) की पहली किस्त ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी हिस्सा ले रहे हैं।

google

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए त्रिपुरा के 1.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की पहली किस्त ट्रांसफर की। लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को बधाई देते हुए कहा आज हमारा त्रिपुरा और समूचा पूर्वोत्तर बदलाव का साक्षी बन रहा है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी गई पहली किस्त ने त्रिपुरा के सपनों को भी नया हौसला दिया है।

PMAY-G: पीएम मोदी ने त्रिपुरा के 1.47 लाख से अधिक लोगों के खातों में ट्रांसफर की 700 करोड़ से अधिक की राशि

त्रिपुरा के लोगों से बात कर बढ़ा विश्वास

इस मौके पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमारी यही कोशिश है कि देश के सामान्य मानवी को किसी भी योजना के लिए न तो भटकना पड़े और न ही उसके पैसे को किसी बिचौलिए द्वारा छीना जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना में पारदर्शी ढंग से चयन, घरों की जिओ टैगिंग, ग्रामसभा में नाम का एलान, निष्पक्ष सर्वे और DBT इसी सोच का हिस्सा है। आपको पहले की सरकारें भी याद होंगी, जहां कट कल्चर के बिना कोई काम ही नहीं होता था। त्रिपुरा के साथियों से बात करके मेरा विश्वास और बढ़ गया है। विकास की ये चमक, अपने घर और सम्मानपूर्ण जीवन का ये आत्मविश्वास त्रिपुरा और समूचे पूर्वोत्तर को बहुत ऊंचाई तक ले जाएगा।'

End of Feed