India-Bangladesh Train: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पटरी पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, कोरोना के चलते 2 साल से लगी थी रोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2022, 07:11 AM IST

India-Bangladesh Train: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पैसेंजर ट्रेन सर्विस शुरू होगी। कोरोना महामारी के चलते करीब दो साल रेल सेवा शुरू हो रही। दोनों देशों के लोग इससे काफी खुश हैं।

google

India-Bangladesh Train: कोविड-19 महामारी के कारण दो साल से अधिक समय तक निलंबित रहने के बाद भारत-बांग्लादेश यात्री ट्रेन सेवाएं (Indo-Bangladesh Passenger Train Services) रविवार से फिर से शुरू होने वाली हैं। अभी तक दोनों देशो ने कोविड-19 महामारी के चलते रेलवे सेवाएं निलंबित कर रखी थी। भारतीय रेलवे के सूत्रों के मुताबिक कोलकाता-खुलना बंधन एक्सप्रेस 29 मई और ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस 30 मई से चलना शुरू कर देंगी।

India-Bangladesh Train: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पटरी पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, कोरोना के चलते 2 साल से लगी थी रोक

आज से पटरी पर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन

हालांकि न्यू जलपाईगुड़ी और ढाका के बीच मिताली एक्सप्रेस को 1 जून को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उनके बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजोन इस समारोह में वर्चुअली तरीके से शामिल होंगे। मिताली एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका होते हुए चंगराबंधा, मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता से ढाका वाया गेदे-दर्शन और बंधन एक्सप्रेस कोलकाता से खुलना होते हुए पेट्रापोल-बेनापोल के बीच चलेगी। 

End of Feed