J&K Encounter: कश्मीर के कुलगाम मुठभेड़ में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मारा गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 01:21 PM IST

kulgam Kashmir encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई इसमें  लश्कर-ए-तैयबा  का एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर हो गया है।

google

श्रीनगर: कश्मीर के कुलगाम जिले में जारी मुठभेड़ में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंस्पेक्टर जनरल, कश्मीर जोन, विजय कुमार के हवाले से एक ट्वीट में कहा, "लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी (हैदर) और एक स्थानीय आतंकवादी चल रहे मुठभेड़ में फंसा हुआ है। हैदर उत्तरी कश्मीर में दो साल से अधिक समय से सक्रिय था और कई आतंकी अपराधों में शामिल था।"

J&K Encounter: कश्मीर के कुलगाम मुठभेड़ में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मारा गया
Photo Credit: ANI

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने चेयन देवसर इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया गया है।

End of Feed