हमारी गाड़ी, पेड़, घर, सब कुछ अचानक अवैध हो गया, गालीबाज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बयां किया दर्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 05:20 PM IST

नोएडा सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्र व्यवहार करने वाले श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार हो चुका है। अब उसकी पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि मेरे पति को उकसाया गया था। उन्होंने सॉरी कहा होगा और माफी मांगी होगी। लेकिन अब मेरे और मेरे बच्चों के साथ लोग बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

google

अपने सोसायटी में महिला से अभ्रद्र व्यवहार करने वाले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बुधवार को कहा कि जो हुआ वह गलत था, उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी। मामला यह था कि उसने एक महिला का अपमान किया। इसे ऐसे ही हैंडल करना चाहिए था। लेकिन अब सब कुछ घसीटा जा रहा है। हमारी गाड़ी, पेड़, घर, सब कुछ अचानक अवैध हो गया। हम सिर्फ पेड़ लगा रहे थे। मेरे पति को उकसाया गया था। उन्होंने सॉरी कहा होगा और माफी मांगी होगी। मेरे और मेरे बच्चों के साथ हमारे आस-पास के सभी लोग बहुत बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

हमारी गाड़ी, पेड़, घर, सब कुछ अचानक अवैध हो गया, गालीबाज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बयां किया दर्द
Photo Credit: ANI

गौर हो कि नोएडा सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्र व्यवहार करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। त्यागी के साथ उसके तीन और साथी भी गिरफ्तार हुए। सभी को जेल भेज दिया गया।

गौर हो कि सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद त्यागी ने महिला से कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ था।

End of Feed