Covid के XE वैरिएंट पर बोले NTAGI के प्रमुख- अभी और वैरिएंट आएंगे, घबराने की बात नहीं है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 12:00 PM IST

एनटीएजीआई के प्रमुख एनके अरोड़ा ने कहा है कि Omicron कई नए रूपों को जन्म दे रहा है। घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि इनमें से कोई भी गंभीर बीमारी पैदा नहीं कर रहा है

google

नई दिल्ली: टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख एनके अरोड़ा ने कहा है कि कोविड -19 वैरिएंट ओमिक्रॉन कई नए रूपों को जन्म दे रहा है।  X सीरीज और XE जैसे वैरिएंट इसका उदाहरण हैं। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ये वेरिएंट आते रहेंगे। घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि इनमें से कोई भी गंभीर बीमारी पैदा नहीं कर रहा है या फिलहाल भारतीय आंकड़ों से यह बहुत तेजी से फैलता नहीं दिख रहा है।'

Covid के XE वैरिएंट पर बोले NTAGI के प्रमुख- अभी और वैरिएंट आएंगे, घबराने की बात नहीं है

घबराना नहीं है

इस बीच, इंडियन Sars-CoV-2 जीनोमिक कंसोर्टियम (INSACOG) देश में XE COVID वैरिएंट के मामलों पर नजर रख रहा है, जिसमें अस्पताल में भर्ती होने और गंभीरता की घटनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसमें घबराने की कोई वजह नहीं है। सूत्रों ने एएनआई को बताया, 'जब तक इस क्रम को वायरस को अलग करने के बाद सत्यापित नहीं किया जाता है, हम इस पर टिप्पणी नहीं कर पाएंगे। हमें यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि यह अलग है या नहीं।'

End of Feed