मनी लॉन्ड्रिंग मामला: संजय राउत को ईडी ने जारी किया नया समन, 27 जुलाई को मुंबई ऑफिस में बुलाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 07:58 PM IST

शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फिर पूछताछ करेगा। ईडी ने अप्रैल में जांच के दौरान राउत की पत्नी वर्षा राउत और उनके दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था।

google

नई दिल्ली: शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर तलब किया है। ईडी ने उन्हों मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी करते हुए 27 जुलाई को पेश होने को कहा है। उन्हें नया समन जारी कर मुंबई में पूछताछ के लिए बुलाया है। राज्यसभा सांसद राउत ने किसी भी अनियमितताओं से इनकार किया है और आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के कारण निशाना बनाया जा रहा है। राउत शिवसेना के उद्धव ठाकरे खेमे में हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: संजय राउत को ईडी ने जारी किया नया समन, 27 जुलाई को मुंबई ऑफिस में बुलाया
Photo Credit: ANI

ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं और उनकी पत्नी तथा सहयोगियों के वित्तीय लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में फिर से पूछताछ के लिए बुधवार को तलब किया। राउत को एजेंसी के मुंबई ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया। इस मामले में 1 जुलाई को राउत से पूछताछ की गई थी। 

जांच अधिकारियों ने राउत से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया था। राउत ने एजेंसी के ऑफिस से बाहर निकलते समय पत्रकारों से कहा था कि मैंने पूरा सहयोग दिया और उनके सभी सवालों का जवाब दिए। अगर वे मुझे बुलाएंगे तो मैं फिर हाजिर होऊंगा। राउत ने कहा था कि उन्हें कोई डर नहीं है, क्योंकि उन्होंने जीवन में कुछ भी गलत नहीं किया।

End of Feed