Maharashtra:आज शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेज सकते हैं डिप्टी स्पीकर, 48 घंटे के अंदर देना होगा जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 06:57 AM IST

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना से बगावत करने वाले शिंदे कैंप की मुश्किल आज बढ़ सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि आज डिप्टी स्पीकर उन्हें नोटिस भेज सकते हैं। वहीं बीजेपी भी आज मुंबई में बैठक कर रही है।

google

Maharashtra Political Crisis:: महाराष्ट्र में अब बागी विधायकों पर अयोग्य होने का खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल आज शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेज सकते हैं। जिरवाल ने शुक्रवार को इस मामले में कानूनी राय ली। राज्य के एडवोकेट जनरल से बातचीत के बाद जिरवाल आज बागी विधायकों को नोटिस भेज सकते हैं। जिसका उन्हें 48 घंटे के अंदर यानी सोमवार तक जवाब देना होगा। सुनवाई के लिए बागियों को डिप्टी स्पीकर के सामने पेश भी होना होगा।

Maharashtra:आज शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेज सकते हैं डिप्टी स्पीकर, 48 घंटे के अंदर देना होगा जवाब

शिंदे कैंप ने दिया जवाब

इस बीच शिंदे कैंप ने भी कानूनी नोटिस का जवाब नोटिस से ही दिया है। शिंदे कैंप ने डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। ऐेसे में नियम ये कहता है कि जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं होता तब तक विधायकों को अयोग्य ठहराने के मामले में डिप्टी स्पीकर कोई आदेश नहीं दे सकते हैं।

End of Feed