ससुराल में उर्दू-अरबी नहीं सीखने पर पिटाई, भागकर मायके पहुंची महिला बोली- हिंदू बन कर ही रहूंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2020, 11:45 AM IST

मध्य प्रदेश के शहडोल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति पर जबरन धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

google

शहडोल: मध्य प्रदेश में एक तरफ लव जिहाद विधेयक को लेकर चर्चा चल रही है वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे मामले आ रहे हैं जो जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन भाषा सीखने को लेकर दबाव बनाने वाले हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल से आया है जहां दो साल पहले मोहम्मद इरशाद से प्रेम विवाह करने वाली ज्योति ने कहा है कि इरशान उसे जबरन उर्दू और अरबी सीखने के लिए प्रताड़ित करता था। फिलहाल इरशाद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

ससुराल में उर्दू-अरबी नहीं सीखने पर पिटाई, भागकर मायके पहुंची महिला बोली- हिंदू बन कर ही रहूंगी

दो साल पहले हुई थी शादी

मीडिया से बात करते हुए ज्योति ने बताया,  'दो साल पहले मैंने मुस्लिम लड़के से मुस्लिम रिति रिवाज से विवाह कर लिया था। फिर उसके बाद उनके घर के लोग प्रेशर बनाने लगे कि कि पढ़ती नहीं है, कुछ करती नहीं है। हमारे मुस्लिम रिति रिवाजों को तुम भी सीखो। ये सारी बातें पति के घर वाले उसे बोलते थे फिर वो मुझे बोलता था। हमको वही ये बात बोलता था। वह उर्दू सीखने का दबाव बना रहा था, कभी थप्पड़ भी मार देता था। ये ही सब अच्छा नहीं लगा तो हम अपने घर आ गए। मैं हिंदू धर्म में ही रहना चाहती हूं।'

End of Feed