मणिपुर की तरह बिहार भी हो जाएगा जेडीयू मुक्त, सुशील मोदी बोले- पोस्टर लगाने से कोई पीएम नहीं बन जाता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 02:18 PM IST

मणिपुर में जेडीयू के पांच विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद आरोप और प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया। सुशील मोदी ने कहा जल्द ही बिहार भी जेडीयू मुक्त हो जाएगा।

google

पटना में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो चुकी है। उससे ठीक पहले मणिपुर से पार्टी को जख्म मिला। जेडीयू के पांच विधायक भाजपा के हो गए तो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आर अपने शीर्ष नेतृत्व को सपना दिखाते रहिए कुछ न कुछ फल जरूर मिलेगा। अब ललन सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी की तरफ से खासतौर से सुशील मोदी की तरफ से प्रतिक्रिया आनी थी वो आई भी। सुशील मोदी ने कहा कि पोस्टर और होर्डिंग टांगने से कोई पीएम नहीं बन जाता।

मणिपुर की तरह बिहार भी हो जाएगा जेडीयू मुक्त, सुशील मोदी बोले- पोस्टर लगाने से कोई पीएम नहीं बन जाता

मणिपुर की तरह बिहार भी होगा जेडीयू मुक्त
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि मणिपुर में जेडीयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल हुए, राज्य जेडीयू मुक्त हो गया है। वे विधायक एनडीए में बने रहना चाहते थे। बहुत जल्द, हम बिहार में जदयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को जेडीयू मुक्त कर देंगे। होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी पीएम नहीं बन सकता।

End of Feed