Arpita Mukherjee: जानिए कौन हैं अर्पिता मुखर्जी, जिनके घर पर मिला नोटों का पहाड़ और मशीनों से हो रही है गिनती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 11:19 AM IST

Who is Arpita Mukherjee: अर्पिता मुखर्जी ने अपने फिल्मी कॅरियर में ज्यादातर साइड रोल ही किए हैं। उन्होंने बांग्ला फिल्मों के अलावा ओडिया फिल्मों में भी काम किया है।

google

Who is Arpita Mukherjee: पिछले कई घंटों से पश्चिम बंगाल में ED के अधिकारी एक्शन में हैं और शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापेमारी चल रही है।। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड (WBBPE) में भर्ती अनियमितताओं की चल रही जांच के संबंध में जब पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के आवास पर छापा मारा तो नोटों का पहाड़ मिला। ED ने अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है जिसकी गिनती के लिए ED को नोट गिनने की मशीन तक मंगवानी पड़ी। मामला इतने पर ही रूका नहीं है अभी पार्थ चटर्जी के कई करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 14 अलग-अलग ठिकानों पर ED लगातार छापा मार रही है। ममता बनर्जी सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी निशाने पर हैं।

Arpita Mukherjee: जानिए कौन हैं अर्पिता मुखर्जी, जिनके घर पर मिला नोटों का पहाड़ और मशीनों से हो रही है गिनती

ED को भी नहीं था इतने कैश का अंदाजा

तस्वीरों में आप पांच-पांच सौ और दो-दो हजार के इतने नोट देख सकते हैं कि पूरा पहाड़ नजर आ रहा है। इतने नोट की ED के अधिकारी भी भौचक्के रह गए। ED के अधिकारियों को कैश में मिलने का अंदाज तो खूब था लेकिन नोटों का पहाड़ बन जाएगा इसका अंदाजा नहीं था। शुक्रवार को जब ED  ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीब अर्पिता मुखर्जी के घर में दाखिल हुई तो हंगामा मच गया। यहां से जब नोट निकलने शुरू हुए तो सियासी कोहराम मच गया।  बीजेपी नेता शुभेंदू अधिकारी ने  ट्वीट कर नोटों का पहाड़ भी दिखाया और पार्थ चटर्जी के साथ अर्पिता मुखर्जी का फोटो भी शेयर करते हुए कहा, 'पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री की सहयोगी हैं जहां शिक्षा मंत्रालय के लिफाफों के अंदर करोड़ो रूपये की नकदी का ढेर है।'

End of Feed