TMC का कुनबा और हुआ मजबूत, तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद, अशोक तंवर और पवन वर्मा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2021, 06:23 PM IST

देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है, राहुल गांधी के करीबी और पूर्व सांसद अशोक तंवर और क्रिकेटर से राजनेता बने संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे कीर्ति आजाद भी टीएमसी में शामिल हो गए हैं।

google

नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद , पार्टी की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर तथा जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व महासचिव पवन वर्मा मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद इन तीनों नेताओं ने पार्टी का दामन थाम लिया गौर हो कि ममता बनर्जी अभी दिल्ली आई हुई हैं।

TMC का कुनबा और हुआ मजबूत, तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद, अशोक तंवर और पवन वर्मा

वह दिल्ली आने पर हमेशा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करती हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने संकेत दिया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस बार शायद सोनिया गांधी से ना मिलें।

End of Feed