खरगौन हिंसा में पत्थरबाजों पर सरकार का सख्त एक्शन, फरार दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर-VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 05:58 PM IST

Khargone Violence: मध्य प्रदेश के खरगौन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा में अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

google

Ramnavami Clash: मध्य प्रदेश के खरगौन शहर में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर पथराव, कुछ वाहनों और घरों में आगजनी की घटनाओं के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। और अब तक 77 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के दौरान खरगौन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ चौधरी को गोली लगी है। और 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

खरगौन हिंसा में पत्थरबाजों पर  सरकार का सख्त एक्शन, फरार दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर-VIDEO

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खरगौन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें न केवल जेल भेजा जाएगा, बल्कि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उनसे जुर्माना भी लिया जाएगा। हम एक 'दावा न्यायाधिकरण' बना रहे हैं।

संभागीय आयुक्त, इंदौर  पवन शर्मा ने कहा है कि खरगोन प्रशासन ने रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव करने वालों की संपत्तियों को गिराने का फैसला किया है, पुलिस ने मामले को नियंत्रण में ले लिया है। 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

End of Feed