Jharkhand Petrol price: सोरेन सरकार का बड़ा ऐलान- दुपहिया वाहन वालों को 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 05:41 PM IST

Jharkhand Petrol price: झारखंड में 26 जनवरी से दुपहिया वाहन वालों को सस्ता पेट्रोल मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि सरकार दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 की राहत देगी।

google

Petrol Price in Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने राज्य में पेट्रोल 25 रुपए सस्ता करने की घोषणा की है। नई कीमतें 26 जनवरी से लागू होंगी। सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा। 

Jharkhand Petrol price: सोरेन सरकार का बड़ा ऐलान- दुपहिया वाहन वालों को 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल

सोरेन का कहना है कि सरकार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के दोपहिया वाहन मालिकों को प्रति माह 10 लीटर पेट्रोल के लिए 25 रुपए प्रति लीटर की सब्सिडी देगी।

End of Feed