जम्‍मू-कश्‍मीर: परिसीमन आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, महबूबा बोलीं- हमें नहीं भरोसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 02:57 PM IST

Jammu and Kashmir Delimitation Commission: जम्‍मू-कश्‍मीर परिसीमन आयोग ने राज्य में कुल 7 विधान सभा सीटें बढ़ाने की सिफारिश की है।

google

Jammu and Kashmir Delimitation Commission:जम्‍मू-कश्‍मीर परिसीमन आयोग ने आज अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। इसके तहत आयोग ने राज्य में कुल 7 विधान सभा सीटें बढ़ाने  की सिफारिश की है। प्रस्ताव के तहत कश्मीर क्षेत्र में 46 के बदले 47 सीट होंगी । और  जम्मू क्षेत्र में 37 की जगह 43 विधानसभा सीटें होंगी। आयोग के प्रस्ताव के बाद राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें होगी। आयोग की रिपोर्ट पर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि आयोग भाजपा का एक्सटेंशन है और हमें इस पर भरोसा नहीं है। इस बीच भारत सरकार ने परिसीमन आयोग की सिफारिशों के आधार पर अधिसूचना जारी कर दी है।

जम्‍मू-कश्‍मीर: परिसीमन आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, महबूबा बोलीं- हमें नहीं भरोसा
Photo Credit: BCCL

1995 में आखिरी बार हुआ था परिसीमन

जम्मू-कश्मीर में इसके पहले 1995 में परिसीमन किया गया था। करीब 27 साल बाद हुए परिसीमन की प्रक्रिया को पूरा होने में 2 साल का वक्त लगा है। इसके तहत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से बातचीत की गई है। और करीब 3000 लोगों से परिसीमन के संबंध मे मशविरा भी लिया गाया है। आयोग की अध्यक्षता जस्टिस जस्टिस रंजना देसाई ने की है।

End of Feed