LeT के पकड़े गए आतंकी पर रवींद्र रैना का बड़ा दावा- निशाने पर था BJP का दफ्तर, रेकी की थी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 08:47 PM IST

जम्मू और कश्मीर बीजेपी इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना ने मंगलवार (पांच जुलाई, 2022) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं और इस दौरान कई बड़े लिंक्स सामने आ सकते हैं।

google

जम्मू और कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को लेकर वहां की बीजेपी इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना ने बड़ा दावा किया है। मंगलवार (पांच जुलाई, 2022) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि बीजेपी का दफ्तर आतंकियों के निशाने पर था और उन्होंने इसके लिए रेकी तक कर ली थी। 

LeT के पकड़े गए आतंकी पर रवींद्र रैना का बड़ा दावा- निशाने पर था BJP का दफ्तर, रेकी की थी
Photo Credit: ANI

रैना के मुताबिक, "लश्कर का आतंकी तालिब हुसैन शाह और उसका साथी फयाज अहमद लगातार पत्रकार के रूप में बीजेपी कार्यालय में आते थे। वे पार्टी दफ्तरों में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंसों में और यहां तक कि रैलियों में रिपोर्टर बनकर शामिल हो जाया करते थे।"

उन्होंने आगे बताया- जिस दिन इन आतंकियों को जिला रियासी में लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले किया तो दोनों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ।

End of Feed