Face Mask: यूपी के कुछ शहरों के बाद अब हरियाणा के इन शहरों में फेस मास्क लगाना हुआ जरूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 08:40 PM IST

wearing of face mask compulsory in Haryana: कोरोना की रफ्तार के एक बार फिर तेज होने पर हरियाणा सरकार ने राज्य के कुछ शहरों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

google

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिलों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया है, हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज कहा कि कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए एनसीआर से लगते हरियाणा के चार जिलों गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर कर दिया हैं और जो मास्क नहीं लगाएगा उसको जुर्माना कर दिया जाएगा। 

Face Mask: यूपी के कुछ शहरों के बाद अब हरियाणा के इन शहरों में फेस मास्क लगाना हुआ जरूरी

गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के आलोक में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरूग्राम के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है ।

हरियाणा में सोमवार को 234 नये मामले सामने आये

End of Feed