DSP Murder Nooh: हरियााणा के नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या, मिलेगा 'शहीद' का दर्जा, परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 06:09 PM IST

DSP Murder Nooh Haryana: हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि नूंह में मारे गए पुलिस के डीएसपी सुरेंदर सिंह को 'शहीद' का दर्जा दिया जाएगा।

google

DSP Surender Singh murder: डीएसपी सुरेंदर सिंह को 'शहीद' का दर्जा देगी हरियाणा सरकार, साथ ही एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी व परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी,हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने घोषणा की है, गौर हो कि नूंह में खनन रोकने के लिए दल-बल के साथ पहुंचे डीएसपी की हत्या कर दी गई है।

DSP Murder Nooh: हरियााणा के नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या, मिलेगा 'शहीद' का दर्जा, परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद

नूंह में अवैध खनन की जांच कर रहे डीएसपी सुरेंदर सिंह की मौत पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम किसी को नहीं बख्शेंगे। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों को बैंक से 50 लाख रुपये दिए जायेंगे और सरकार मृतक डीएसपी के परिवार को 50 लाख रुपये भी देगी।

अनिल विज ने बताया कि जिस वक्त उनकी मौत हुई उस वक्त वे वहां छापेमारी करने गए थे। हरियाणा के डीजीपी पहुंचने वाले हैं और वह पूरी घटना पर नजर रख रहे हैं। वहीं डीएसपी की हत्या पर हरियाणा के खनन मंत्री मूल चंद शर्मा ने कहा कि मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि सीएम मनोहर लाल खट्टर और हम पर भरोसा रखें, हम आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी चर्चा की है।

End of Feed