कर्ज माफी, सस्ता बिजली बिल और सिलेंडर...राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव के लिए किए बड़े ऐलान, BJP पर यूं किया प्रहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 04:31 PM IST

Rahul Gandhi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर जुबानी प्रहार करते हुए पूर्व कांग्रेस चीफ बोले- गुजरात ड्रग्स का सेंटर बन गया है। सारे ड्रग्स मुंद्रा पोर्ट से निकल रहे हैं लेकिन आपकी (सूबे में बीजेपी की) सरकार यहां कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका क्या कारण है? हर दो-तीन महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं, जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।

google

Rahul Gandhi Gujarat Visit: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार (पांच सितंबर, 2022) को बड़े ऐलान किए। सूबे के दौरे पर अहमदाबाद शहर में परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही कहा कि वह एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में मुहैया कराएंगे।     

कर्ज माफी, सस्ता बिजली बिल और सिलेंडर...राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव के लिए किए बड़े ऐलान, BJP पर यूं किया प्रहार
Photo Credit: ANI

उनके मुताबिक, "कांग्रेस किसानों को मुफ्त बिजली देगी, जबकि आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहे हैं, हम उसे उपभोक्ताओं को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे।"

End of Feed