Gujarat: मेरे बेटे की शहादत का अपमान मत करिए...कूरियर से पहुंचा 'शौर्य चक्र' तो भड़क गए माता-पिता, दिया लौटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 10:59 PM IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान लांस नायक गोपाल सिंह भदौरिया शहीद हो गए थे, जिसके बाद उन्हें शौर्य चक्र देने की घोषणा की गई थी।

google

गुजरात में एक शहीद के परिवार ने शौर्य चक्र को यह कहते हुए वापस लौटा दिया कि उनके बेटे की शहादत का अपमान न हो। यह शौर्य चक्र कूरियर से भेजा गया था, जिसे देखकर शहीद के माता-पिता भड़क गए और उन्होंने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया।

Gujarat: मेरे बेटे की शहादत का अपमान मत करिए...कूरियर से पहुंचा 'शौर्य चक्र' तो भड़क गए माता-पिता, दिया लौटा
Photo Credit: Twitter

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला शहीद लांस नायक गोपाल सिंह भदौरिया के परिवार से जुड़ा हुआ है। 33 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान भदौरिया शहीद हो गए थे। उनकी शहादत से पहले ही पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। 2007 में गोपाल सिंह की शादी हुई थी और वो 2011 से अलग रह थे। कोर्ट में भी मामला चला था। इसी बीच 2017 में गोपाल सिंह शहीद हो गए। अब तलाक तो हुआ नहीं था इसलिए शहीद होने के बाद मिलने वाले लाभ को लेकर उनकी पत्नी और परिवार के बीच विवाद छिड़ गया। 2021 में कोर्ट के जरिए समझौता हुआ। समझौते के तहत माता-पिता को वीरता पुरस्कार लेने का हक मिला और बाकि लाभ में 50-50 का बंटवारा तय हुआ।

End of Feed