मौजूदा हालात से लगता है पंजाब में BJP की सरकार बनेगी, जेपी नड्डा ने लुधियाना में कार्यकर्ताओं से कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 06:32 PM IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब के लुधियाना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। पंजाब के नतीजे और यहां के मौजूदा हालात को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि आने वाले समय में यहां में बीजेपी की सरकार बनेगी। 

google

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब के लुधियाना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पंजाब में पहली बार 73 सीटों पर चुनाव लड़ा। जिस प्रकार का प्यार जनता का बीजेपी से है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि पंजाब की वर्तमान सरकार को उखाड़ने की ताकत बीजेपी में ही है। पंजाब में हमारी सरकार नहीं है, लेकिन पंजाब के नतीजे और यहां के मौजूदा हालात को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि आने वाले समय में राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने यूपी पर 30-35 साल राज किया लेकिन उनका कोई भी मुख्यमंत्री 5 साल से ज्यादा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया, ये बीजेपी है जिसने 37 साल बाद लगातार दो बार सरकार बनाई है।

मौजूदा हालात से लगता है पंजाब में BJP की सरकार बनेगी, जेपी नड्डा ने लुधियाना में कार्यकर्ताओं से कही ये बात
Photo Credit: Twitter

बीजेपी अध्यक्ष ने आज की पंजाब सरकार रिमोट कंट्रोल से चल रही है। ये दिल्ली वाया चंडीगढ़ चल रही है। दिल्ली और पंजाब में 16 विभागों के बीच एमओयू साइन हुए हैं। यानी ये विभाग अब रिमोट कंट्रोल से चलेंगे। क्या पंजाब के लोगों ने इसी बात के लिए वोट किया था? आम आदमी पार्टी ने कहा था कि सरकार आने के बाद 18 वर्ष से ऊपर की बहनों को 1,000-1,000 रुपए देंगे, लेकिन अब इसकी चर्चा बंद। इन्होंने कहा था कि 24 घंटे बिजली देंगे। क्या आपको 24 घंटे बिजली मिल रही है? हाथी के दांत दिखाने के कुछ और हैं और खाने के कुछ और हैं।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सिखों के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किये हैं, वो किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। एफसीआरए के तहत हरमंदिर साहिब का रजिस्ट्रेशन कराया है। आज दुनियाभर के श्रद्धालु वहां अपना योगदान दे सकते हैं। लंगर पर से जीएसटी को हटाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो काम सिखों के लिए किया है, वो किसी नेता ने नहीं किया है। Foreign Contribution Regulation Act में श्री हरमंदिर साहिब को रजिस्टर्ड कराया। आज दुनिया भर के सिख भाई श्री हरमंदिर साहिब में अपना योगदान दे सकते हैं।

End of Feed