Ukraine Crisis पर विदेश सचिव बोले- यूक्रेन की हालत गंभीर, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2022, 09:59 PM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय कैबिनेट के मामलों की बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि कैसे भारतीयों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

google

नई दिल्ली: यूक्रेन के हालात को लेकर विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। विदेश मंत्रालय के सचिव हर्ष श्रृंगला ने कहा कि वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश सचिव ने कहा कि पीएम मोदी कुछ देर बार रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पोलैंड, हंगरी के रास्ते यूक्रेन में फंसे लोगों को निकाला जाएगा। विदेश सचिव ने कहा कि यूक्रेन के हालात गंभीर हैं और भारत सरकार हर संभव कोशिश कर रही है कि फंसे भारतीय लोगों को निकाला जाए। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाकिया, हंगरी के विदेश मंत्रियों से बात करेंगे

Ukraine Crisis पर विदेश सचिव बोले- यूक्रेन की हालत गंभीर, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी

विदेश सचिव ने कही ये बात

विदेश सचिव ने बताया, 'आज पीएम की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में पीएम ने देश की नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। दूतावास ने 24 घंटे का हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। भारतीय दूतावास ने तीन एडवाइजरी जारी की है। जमीन पर हालात बहुत खराब हैं और यह लगातार खराब होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय हमारे नागरिकों की सुरक्षा और वापसी के हरसंभव प्रयास करे।'

End of Feed