Punjab Farmers: किसान खत्म करेंगे धरना, भगवंत मान सरकार और किसानों के बीच बनी सहमति 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 05:35 PM IST

Farmers strike end in Punjab: पंजाब के किसान पुलिस द्वारा चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोकने के बाद राज्य की AAP सरकार के खिलाफ चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर धरने पर बैठे थे उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया है।

google

नई दिल्ली:  पंजाब सरकार ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई, जिसमें किसानों के हित में कई अहम फैसले लिए गए इस बैठक के बाद किसानों और पंजाब सरकार के बीच सहमति बन गई , पंजाब भवन में सीएम भगवंत मान और किसान नेताओं के बीच बैठक खत्म हो गई और किसान धरना  खत्म करेंगे।

Punjab Farmers: किसान खत्म करेंगे धरना, भगवंत मान सरकार और किसानों के बीच बनी सहमति 

गौर हो कि पंजाब के किसान पुलिस द्वारा चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोकने के बाद राज्य की AAP सरकार के खिलाफ चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर धरने पर बैठ गए थे। उनका कहना था कि हमारी 11 मांगें पूरी होने तक हमारा विरोध जारी रहेगा।

पंजाब के किसान 10 जून से गेहूं पर बोनस और धान की बुवाई शुरू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर दबाव बनाने के लिए राज्य की राजधानी जाने से रोके जाने के बाद मंगलवार को चंडीगढ़-मोहाली सीमा के पास धरने पर बैठ गए।

End of Feed