गुवाहाटी से एकनाथ शिंदे की दहाड़, शिवसेना बताए कौन से बागी संपर्क में हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 03:07 PM IST

संजय राउत की लसकार के बीच एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम लोग मुंबई जरूर लौटेंगे। इसके साथ ही शिवसेना से सवाल भी कर डाला।

google

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में हैं। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भी दिल्ली आ सकते हैं। इससे पहले गुवाहाटी में कांग्रेस की यूथ विंग की तरफ से पोस्टर लगाकर एकनाथ शिंदे कैंप को गद्दार बताया गया था जिसका जवाब शिंदे कैंप ने भी दिया। शिवसेना के नेता बार बार कह रहे हैं कि आखिर बागियों को मुंबई आने में दिक्कत क्या है।गुवाहाटी से चौपाटी बागियों को आना ही पड़ेगा। इन सबके बीच एकनाथ शिंदे ने कहा कि बहुत जल्द ही मुंबई जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सवाल भी दागा कि शिवसेना उन बागियों के नाम तो बताए जो उनके संपर्क में हैं। 

गुवाहाटी से एकनाथ शिंदे की दहाड़, शिवसेना बताए कौन से बागी संपर्क में हैं

शिवसेना बताए कौन से बागी संपर्क में हैं
महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि 15 से 20 बागी विधायक पार्टी के संपर्क में हैं, शिंदे ने कहा कि शिवसेना को उन विधायकों के नामों का खुलासा करना चाहिए जो उद्धव ठाकरे की पार्टी के संपर्क में हैं।उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में मेरे साथ 50 विधायक अपनी मर्जी से और हिंदुत्व के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ महाविकास अघाड़ी से अलग होने का है। जो लोग यह कहते हैं कि शिवसेना सिर्फ बालासाहेब की है तो उसे हम कहां इनकार करते हैं। गुवाहाटी में मेरे साथ 50 विधायक हैं, वे स्वेच्छा से और हिंदुत्व के लिए यहां आए हैं।


End of Feed