दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार, सिसोदिया बोले- केस फर्जी है, कुमार विश्वास ने कहा- मैंने जवाब मांगा था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2022, 08:49 PM IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हवाला लेनदेन के मामले में गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया ने इसे फर्जी केस बताया है, जबकि कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा है।

google

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन के मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने पिछले महीने कहा था कि जैन के परिवार और जैन से संबंधित कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति को उनके खिलाफ एक धनशोधन मामले की जांच के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है। वर्ष 2018 में ईडी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता जैन से पूछताछ की थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार, सिसोदिया बोले- केस फर्जी है, कुमार विश्वास ने कहा- मैंने जवाब मांगा था

ईडी द्वारा जांच से पता चला है कि 2015-16 की अवधि के दौरान जब सत्येंद्र कुमार जैन एक लोक सेवक थे, उनके स्वामित्व और नियंत्रण वाली उपर्युक्त कंपनियों को हवाला मार्ग के माध्यम से कोलकाता स्थित एंट्री ऑपरेटरों को हस्तांतरित नकद के बदले मुखौटा कंपनियों से 4.81 करोड़ रुपए की आवास प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इन राशियों का उपयोग भूमि की सीधी खरीद या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के लिए लिए गए ऋण की अदायगी के लिए किया गया था। परिवार के सदस्यों की संपत्ति पहले कुर्क की गई थी। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

End of Feed