Jharkhand Rope Way Accident:झारखंड के देवघर में 30 लोगों को निकाला गया,18 अभी भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 05:44 PM IST

Jharkhand Rope Way Accident update:झारखंड के देवघर जिले में रोपवे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है अब तक 30 लोगों को बचाया जा चुका है वहीं 18 लोग अभी फंसे हुए हैं।

google

नई दिल्ली:    झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकुट पहाड़ियों पर रोपवे में कई केबल कारों में टक्कर हो गई  इस हादसे में कई घायल हो गए, इसे लेकर राहत और बचाव कार्य जारी है। बचाव कार्य का जिम्मा अब सेना ने ले  लिया है, रविवार से फंसे 48 लोगों में से अब तक 30 लोगों को बचा लिया गया है अभी भी 18 लोग फंसे हुए है। 

Jharkhand Rope Way Accident:झारखंड के देवघर में 30 लोगों को निकाला गया,18 अभी भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर-Video

इस हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है ये लोग बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकूट पहाड़ियों में रोपवे हादसे का शिकार हुए हैं। केबिन कारों के आपस में टकरा जाने से 12 केबिन हवा में अटक गए थे। 

सोमवार को ताजा घटनाक्रम में झारखंड के मंत्री हाफिजुल हसन ने बताया कि अब तक 30 लोगों को बचा लिया गया है, 18 अभी भी बाकी हैं। एनडीआरएफ, वायुसेना और भारतीय सेना बचाव कार्य कर रही है। जांच टीम गठित की जाएगी जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। 

End of Feed