Delhi में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी की सवारी करना होगा महंगा! जानिए नए रेट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 08:32 AM IST

Delhi Auto-rickshaw Fare: राष्ट्रीय राजधानी में जल्द ही तिपहिया वाहन के लिए प्रति किलोमीटर पर किराये में डेढ़ रूपये तथा टैक्सियों के लिए आधार शुल्क (बेस फेयर) में 15 रूपये की वृद्धि होने जा रही है।

google

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में ऑटो-रिक्शा (Auto-rickshaw fare) और टैक्सी का सफर करना जल्द ही महंगा हो जाएगा क्योंकि इनके किराए में बढ़ोतरी होने जा रही है। तिपहिया वाहन के लिए प्रति किलोमीटर पर किराये में डेढ़ रूपये तथा टैक्सियों के लिए बेस फेयर  में 15 रूपये की वृद्धि का प्रस्ताव है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक किराये में वृद्धि के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गयी है और अगली बैठक में उसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के सामने पेश किये जाने की संभावना है।

Delhi में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी की सवारी करना होगा महंगा! जानिए नए रेट्स
Photo Credit: BCCL

सरकार ने की पुष्टि

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार किराया बढ़ाने की योजना बना रही है।  अधिकारियों के मुताबिक, सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण किराए में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है। सरकार ने अप्रैल में 13 सदस्यीय किराया पुनरीक्षण समिति का गठन किया था। समिति ने तिपहिया वाहनों के लिए एक रुपये प्रति किलोमीटर और टैक्सियों के किराए में 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। इसने मई में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।

End of Feed