Covishield: अदार पूनावाला बोले- पहली बार भारत में बनी 'वैक्सीन' यूरोप में बेची जा रही है,'कोवोवैक्स' का इस्तेमाल बच्चों के लिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 07:11 PM IST

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि हम पहले ही यूरोपीय देशों और आस्ट्रेलिया को खुराक निर्यात कर चुके हैं। यह पहली बार है कि भारत में बनी कोई वैक्सीन यूरोप में बेची जा रही है।

google

कोरोना काल में जो तकलीफें सामने आईं हैं उनसे निजात दिलाने में कोरोना वैक्सीन काफी हद तक कामयाब रही है, भारत में तैयार की गई वैक्सीन देश में लगाने के साथ उसका निर्यात भी दुनिया के कई देशों को किया गया। कोविशील्‍ड वैक्‍सीन बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि हमारे पास 20 करोड़ खुराक का भंडार है। 

Covishield: अदार पूनावाला बोले- पहली बार भारत में बनी 'वैक्सीन' यूरोप में बेची जा रही है,'कोवोवैक्स' का इस्तेमाल बच्चों के लिए

पूनावाला ने कहा हम पहले ही यूरोपीय देशों और आस्ट्रेलिया को खुराक निर्यात कर चुके हैं और यह पहली बार है कि भारत में बनी कोई वैक्सीन यूरोप में बेची जा रही है।

उन्‍होंने कहा कि हमने इसे लेने के इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति के लिए इसे और अधिक सुलभ बनाने के लिए (निजी अस्पतालों में टीके की खुराक की) कीमत कम कर दी। हम 225 रुपये चार्ज कर रहे हैं।

End of Feed