पू्र्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट, जानें मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2021, 02:41 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  भंवर जितेंद्र सिंह के खिलाफ, संपत्ति विवाद के मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने जितेंद्र सिंह सहित 3 लोगों को 6 जनवरी 2022 को अदालत में पेश होने को कहा है।

google

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  भंवर जितेंद्र सिंह के खिलाफ राजस्थान के बूंदी में अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।  बूंदी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जितेंद्र सिंह को फर्जी डीड के आधार पर ट्रस्ट बनाने के मामले में दो और लोगों के साथ दोषी माना हैं।कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित तीन लोगों को गिरफ्तारी वारंट जारी कर तलब  किया। वारंट 18 नवंबर को जारी किया गया था। मामले में कोर्ट ने बूंदी के पूर्व जिला प्रमुख श्रीनाथ सिंह हाड़ा और भंवर जितेंद्र सिंह के ससुर बृजेंद्र सिंह को भी दोषी माना हैं। कोर्ट ने इन्हें 6 जनवरी 2022 को पेश होने के आदेश दिए। 

पू्र्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट, जानें मामला

क्या है पूरा मामला

बूंदी रियासत के पूर्व नरेश स्वर्गीय रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद उनके भतीजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र ने एक ट्रस्ट डीड सामने लाई थी। जिसमें रणजीत सिंह ने अपनी संपत्ति की ट्रस्टी डीड बनाकर उसे आशापुरा माता मंदिर को समर्पित कर दिया था। और वसीयत के अनुसार आशापुरा माता मंदिर का इंचार्ज भंवर जितेंद्र को बनाया गया था। इस आधार पर रंजीत सिंह की सारी संपत्ति आशापुरा ट्रस्ट को हस्थानांतरित कर दी गई।

End of Feed