'Agniveer' पर PM से राहुल का सवाल- हर साल रिटायर हो रहे 60,000 सैनिकों में सिर्फ 3000 को सरकारी नौकरी, अग्निवीरों का क्या होगा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2022, 11:16 AM IST

Agniveer उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार (24 जुलाई, 2022) को अग्निवीर एयरफोर्स रीक्रूटमेंट (Agniveer Airforce Recruitment) का एग्जाम हुआ।

google

Agniveer Scheme Row: अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने दो टूक पूछा है कि हर साल रिटायर हो रहे 60,000 सैनिकों में सिर्फ 3000 को सरकारी नौकरी मिलती है। ऐसी स्थिति में अग्निवीरों का क्या होगा? 

'Agniveer' पर PM से राहुल का सवाल- हर साल रिटायर हो रहे 60,000 सैनिकों में सिर्फ 3000 को सरकारी नौकरी, अग्निवीरों का क्या होगा?
Photo Credit: BCCL

कांग्रेस नेता यह सवाल चिंता जताते हुए एक ट्वीट के जरिए रविवार (24 जुलाई, 2022) को किए। उन्होंने लिखा, "60,000 सैनिक हर साल रिटायर होते हैं। उनमें से सिर्फ 3000 को सरकारी नौकरी मिल रही है। चार साल के ठेके पर हज़ारों की संख्या में रिटायर होने वाले अग्निवीरों का भविष्य क्या होगा? प्रधानमंत्री की प्रयोगशाला के इस नए प्रयोग से देश की सुरक्षा और युवाओं का भविष्य दोनों खतरे में हैं।" 

End of Feed