Rajasthan: खेल मंत्री ने CM से कहा- 'मुझे जलालत भरे इस पद से मुक्त करें' गहलोत बोले- टिप्पणी को गंभीरता से ना लें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2022, 11:39 AM IST

Ashok Gehlot on Ashok Chandna: राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना के एक बयान से राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस बीच अब चांदना के बयान पर सीएम गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है।

google

जयपुर: राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने गुरुवार को ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) से उन्हें पदमुक्त करने का आग्रह किया। खेल मंत्री के ट्वीट से राजस्थान में कांग्रेस की आतंरिक कलह फिर से खुलकर सामने आ गई है। इस बीच खेल मंत्री चांदना के बयान पर सीएम गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि खेल मंत्री अशोक चांदना की 'उन्हें मंत्री पद से मुक्त करने' की टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि मंत्री ने किसी प्रकार के तनाव के चलते ऐसी बात कह दी हो। मुझे उनसे बात करनी बाकी है।

Rajasthan: खेल मंत्री ने CM से कहा- 'मुझे जलालत भरे इस पद से मुक्त करें' गहलोत बोले- टिप्पणी को गंभीरता से ना लें

चांदना ने किया था ये ट्वीट

आपको बता दें कि खेल मंत्री अशोक चांदना ने बृहस्पतिवार रात मुख्यमंत्री गहलोत को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था ‘माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं।’ कुलदीप रांका मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं।

End of Feed