पैंगोंग झील के पास चीन बना रहा है दूसरा पुल, विदेश मंत्रालय ने कहा- बेशक यह कब्जे वाला इलाका है, इस पर नजर है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 07:36 PM IST

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग सो के पास चीन के दूसरा पुल बनाने की खबरों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जिस इलाके का जिक्र किया जा रहा है, हमें लगता है यह कब्जे वाला इलाका है। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और चीनी पक्ष से बातचीत जारी है।

google

नई दिल्ली : चीन पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग झील के करीब अपने कब्जे वाले इलाके में एक दूसरे पुल का निर्माण कर रहा है। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार कहा कि हमने इस बारे में खबरों को देखा है; जिस इलाके का जिक्र किया जा रहा है, बेशक हमें लगता है कि यह इलाका कब्जा कर लिया गया था। हम इस तरह के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। हम इस बारे में चीनी पक्ष के साथ राजनयिक और सैन्य दोनों स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। उपग्रह की तस्वीरों से पता चला कि पैंगोंग झील के आसपास के अपने कब्जे वाले क्षेत्र में चीन एक दूसरे पुल का निर्माण कर रहा है और यह चीनी सेना के लिए इस क्षेत्र में अपने सैनिकों को जल्दी से पहुंचाने में मददगार हो सकता है। दो साल से अधिक समय से पूर्वी लद्दाख में कई तनाव वाले बिंदुओं पर भारतीय और चीनी सेनाओं में जारी गतिरोध के बीच पुल का निर्माण किया जा रहा है। 

पैंगोंग झील के पास चीन बना रहा है दूसरा पुल, विदेश मंत्रालय ने कहा- बेशक यह कब्जे वाला इलाका है, इस पर नजर है

पैंगोंग झील इलाके में दोनों देशों के बीच तनाव रहा है

End of Feed