'ये आपका हक है', न्‍यायपालिका में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण पर बोले चीफ जस्टिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2021, 05:05 PM IST

Supreme Court on reservation: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने न्‍यायपालिका में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की पैरवी की है। उन्‍होंने महिलाओं से कहा कि यह उनका हक है।

google

नई दिल्‍ली : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी रमना ने न्‍यायपालिका में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की पैरवी की है। उनका कहना है कि यह महिलाओं का हक है, जो उन्‍हें मिलना चाहिए। उन्‍होंने न्‍यायपालिका के विभिन्‍न स्‍तरों में महिलाओं की कम संख्‍या का भी हवाला दिया और कहा कि महिलाएं न्‍यायपालिका और लॉ कॉलेजों में भी आरक्षण की हकदार हैं।

'ये आपका हक है', न्‍यायपालिका में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण पर बोले चीफ जस्टिस
Photo Credit: ANI

सुप्रीम कोर्ट की महिला अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा, 'हमें न्यायपालिका में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की आवश्यकता है। न्यायपालिका के निचले स्तरों में 30 प्रतिशत से कम न्यायाधीश महिलाएं हैं। उच्च न्यायालयों में यह 11.5 प्रतिशत है, जबकि सुप्रीम कोर्ट में यह केवल 11-12 प्रतिशत है।' उन्‍होंने महिलाओं से कहा, 'यह आपका अधिकार है... आप मांग करने की हकदार हैं।'

महिलाओं के आरक्षण के पक्षधर

End of Feed