Coal Scam: ममता के कानून मंत्री मलय घटक के यहां CBI ने मारा छापा, ED के रडार पर भी हैं TMC नेता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 07:00 PM IST

Coal Scam: सीबाआई ने बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के आसनसोल वाले घर पर छापा मारा है। साथ ही कोलकाता के भी चार स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

google

Coal Scam: कोयला घोटाला मामले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री और टीएमसी नेता मलय घटक के आसनसोल स्थित आवास पर छापा मारा है। मलय घटक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खास माने जाते हैं और टीएमसी के कद्दावर नेता हैं।

Coal Scam: ममता के कानून मंत्री मलय घटक के यहां CBI ने मारा छापा, ED के रडार पर भी हैं TMC नेता
Photo Credit: ANI

बुधवार को सुबह सीबीआई के अधिकारी अपने सुरक्षा दस्ते के साथ घटक के घर पहुंचे और रेड की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान उनके साथ स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी साथ हैं।

कोयला घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में पांच स्थानों पर छापा मारा है। इसमें से चार कोलकाता में और एक आसनसोल में है। इस रेड के दौरान टीएमसी नेता मलय घटक के परिसरों में तलाशी ली जा रही है।

End of Feed