नेशनल हेराल्ड में छपा अयोध्या पर ऐसा लेख, BJP ने सोनिया से की माफी की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2019, 11:01 PM IST

नेशनल हेराल्ड में अयोध्या फैसले पर एक लेख छपा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाए गए। इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की है। नेशनल हेराल्ड की तरफ से माफी मांगी गई है।

google

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अयोध्या केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर नेशनल हेराल्ड में प्रकाशित एक लेख को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है और उनसे माफी की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'भारत के सुप्रीम कोर्ट और भारत की न्याय प्रणाली से अच्छी न्याय प्रणाली पूरे विश्व में नहीं है और उस न्याय प्रणाली पर सवाल उठाने का काम कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड ने शर्मनाक तरीके से किया है।'

नेशनल हेराल्ड में छपा अयोध्या पर ऐसा लेख, BJP ने सोनिया से की माफी की मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड जिस तरह शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है, वह निंदनीय है। हालांकि अब नेशनल हेराल्ड की तरफ से इस लेख के लिए माफी मांग ली गई है।  

End of Feed