सबरीमला मंदिर में प्रवेश कर इतिहास रचने वाली बिंदु अम्‍म‍िनी पर हमला, दो बार हो चुका है अटैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 09:18 AM IST

केरल के सबरीमला मंदिर में भारी विरोध के बावजूद 2019 में प्रवेश करने वाली कार्यकर्ता बिंदु अम्मिनी पर दूसरी बार हमला हुआ है। वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 10-50 साल के आयु वर्ग में इस मंदिर में प्रवेश करने वाली पहली महिला हैं।

google

कोझिकोड : केरल के सबरीमला मंदिर में 10 से 50 साल के आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश को लेकर इतिहास बनाने वालीं बिंदू अम्मिनी पर एक बार फिर हमला हुआ है। बिंदू अम्मिनी 10 साल से अधिक और 50 साल से कम उम्र की पहली महिला हैं, जिन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारी विरोध के बावजूद 2019 में सबरीमला मंदिर में प्रवेश किया था और वहां प्रार्थना भी की थी। उन पर बुधवार को कोझीकोड समुद्र तट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया।

सबरीमला मंदिर में प्रवेश कर इतिहास रचने वाली बिंदु अम्‍म‍िनी पर हमला, दो बार हो चुका है अटैक
Photo Credit: PTI

दलित कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब वह एक अदालती मामले के सिलसिले में कोझीकोड उत्तरी समुद्र तट पर पहुंचीं तो उन पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अम्मिनी पर उस व्यक्ति को हमला करते देखा जा सकता है। कार्यकर्ता का आरोप है कि उन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया है। उन्‍होंने घटना की शिकायत पुलिस में दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिए जाने की बात कही है।

End of Feed