कोरोना से संक्रमित हुए नीतीश कुमार, पिछले चार दिनों से हैं बुखार की चपेट में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 09:58 AM IST

Nitish Kumar tests positive for COVID 19 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह खबर दी है।

google

Nitish Kumar tests positive for COVID 19 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने यह खबर दी है। बिहार के सीएम गत जनवरी में भी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि सीएम कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जनवरी महीने के आस-पास बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत कई मंत्री भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

कोरोना से संक्रमित हुए नीतीश कुमार, पिछले चार दिनों से हैं बुखार की चपेट में

सार्वजनकि कार्यक्रमों में नजर नहीं आए
बिहार के सीएम पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखाई दे रहे थे। वह न तो पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के विदाई समारोह में शामिल हुए और और न ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आए। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश भाजपा से नाराजगी के चलते इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए। हालांकि, अब उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

End of Feed