सामाजिक न्याय के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा जरूरी- नरेंद्र मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 12:06 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इलाज के खर्च से जब गरीब को मुक्ति मिलती है तो वो गरीबी से बाहर निकलने के लिए कड़ी मेहनत करता है। उनकी सरकार सभी देशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

google

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मज़बूत होता है।बीते सालों में हेल्थ सेक्टर की जितनी भी योजनाएं लागू की गई हैं, उनकी प्रेरणा यही सोच है। आयुष्मान भारत योजना और जनऔषधि योजना से हर साल गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के लाखों करोड़ रुपए इलाज में खर्च होने से बच रहे हैं।

सामाजिक न्याय के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा जरूरी- नरेंद्र मोदी

​इलाज के खर्च की चिंता का समाधान जरूरी
इलाज के खर्च की चिंता से गरीब को मुक्ति मिलती है तो वो निश्चिंत होकर गरीबी से बाहर निकलने के लिए परिश्रम करता है।देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य हो या फिर मेडिकल एजुकेशन को सबकी पहुंच में रखने के प्रयास, इससे आने वाले 10 सालों में देश को रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। 

End of Feed