मनीष सिसोदिया ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया पलटवार- आपराधिक मानहानि का केस करूंगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 06:08 PM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) के मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने 2020 में पीपीई किट की आपूर्ति के लिए अपनी पत्नी, बेटे के व्यापारिक साझेदारों की फर्मों को सरकारी ठेके दिए।

google

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 2020 में अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर की कंपनियों को पीपीई किट खरीदने के लिए सरकार ठेके दिए। तब वह स्वास्थ्य मंत्री थे। सिसोदिया ने कहा कि एक निर्वाचित सीएम इस तरह की भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त है, क्या बीजेपी उसे सलाखों के पीछे रखेगी?

मनीष सिसोदिया ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने किया पलटवार- आपराधिक मानहानि का केस करूंगा

सिसोदिया के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि मेरी पत्नी ने जीवन बचाने के लिए सरकार को लगभग 1500 (पीपीई) मुफ्त दान किए। एक बार मुझे दिल्ली के मुर्दाघर से एक असमिया कोविड पीड़ित का शव लेने के लिए 7 दिनों तक इंतजार करना पड़ा; आपके खिलाफ आपराधिक मानहानि दर्ज करूंगा। 

End of Feed