'मदरसे स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे आगे थे, अनपढ़ संघी नहीं समझेंगे'; ओवैसी ने किया हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2022, 08:06 PM IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मदरसा का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि जब ​​तक यह मदरसा दिमाग में रहेगा, बच्चे कभी डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बन सकते। इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।

google

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का मदरसा को लेकर दिया गया बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ये मदरसा शब्द ही विलुप्त हो जाना चाहिए। इसी को लेकर अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरमा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि असम में 18 लोग मारे गए हैं और 7 लाख बाढ़ से प्रभावित हुए हैं लेकिन ये हेट स्पीच में व्यस्त हैं।

'मदरसे स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे आगे थे, अनपढ़ संघी नहीं समझेंगे'; ओवैसी ने किया हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार

ओवैसी आगे लिखते हैं कि जब संघी ब्रिटिश एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, तब मदरसे स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे आगे थे। इस्लाम के अलावा कई मदरसे विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन पढ़ाते हैं। शाखाओं के विपरीत वे स्वाभिमान और सहानुभूति सिखाते हैं। अनपढ़ संघी नहीं समझेंगे। हिंदू समाज सुधारक राजा राम मोहन राय मदरसे में क्यों पढ़ते थे? मुस्लिम वंश पर ध्यान देना आपकी हीन भावना को दर्शाता है। मुसलमानों ने भारत को समृद्ध किया है और आगे भी करते रहेंगे। 

End of Feed