अमेरिका खुद सोचे कि पाकिस्तान के साथ रिश्ते से क्या मिला, एस जयशंकर की खरी खरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 10:28 AM IST

भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि यह अमेरिका को तय करना है कि पाकिस्तान के साथ रिश्ते में उसका हित कैसे सधता है।

google

पाकिस्तान के एफ 16 प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका ने 450 मिलियन डॉलर देने का फैसला किया है। अमेरिका के इस फैसले के खिलाफ जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने समकक्ष लॉयड आस्टिन से आपत्ति की तो जवाब कुछ यूं था। अमेरिका ने कहा कि इस तरह की मदद का मकसद भारत के खिलाफ इस्तेमाल से नहीं है। लेकिन हाल ही में यूएनजीए की समाप्ति के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछा गया तो उनका जवाब था कि आप किसी को बेवकूफ नहीं बना रहे हैं..उनके इस बयान के गंभीर मतलब निकाले जा रहे हैं।

अमेरिका खुद सोचे कि पाकिस्तान के साथ रिश्ते से क्या मिला, एस जयशंकर की खरी खरी

पाक के साथ रिश्ते से अमेरिकी हित नहीं सधे
एस जयशंकर ने कहा कि इस्लामाबाद के साथ रिश्तों से अमेरिका के हित नहीं सधे हैं। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें ना तो पाकिस्तान का हित सधा है और ना ही अमेरिका का। सही बात तो यह है कि अमेरिका को सोचना है कि पाकिस्तान के साथ रिश्ते से उसे क्या मिलता है। अगर कोई यह मानता है कि एफ 16 कार्यक्रम के पीछे मदद का मकसद आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मदद करनी है तो इस तथ्य को सभी लोग समझते हैं कि एफ 16 की तैनाती कहां की गई है और उसका इस्तेमाल किया है।इस तरह की बातें कर आर किसी को बेवकूफ नहीं बना रहे हैं। यदि उन्हें अमेरिकी नीतियों पक बोलना हो वो जरूर इस बात पर विचार करेंगे आप क्या कर रहे हैं।  

End of Feed