अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जेड कैटिगरी सुरक्षा लेने से किया इनकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 09:32 PM IST

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को केंद्र सरकार ने जेड कैटिगरी सुरक्षा प्रदान की है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली थी।

google

गृहमंत्रालय ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को जेड कैटिगरी की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने जेड कैटिगरी सुरक्षा देने का फैसला किया था। केंद्र सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इसे स्टेट्स सिंबल के तौर पर नहीं देखना चाहिए। जिस जगह पर धार्मिक गुरु हैं एक छोटी सी अप्रिय घटना भी बड़ी घटना बन सकती है वो सरकार के फैसले को उचित मानते हैं। 

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जेड कैटिगरी सुरक्षा लेने से किया इनकार

ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सुरक्षा ली गई थी वापस
पंजाब में वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा वापिस लेने के मामले में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी सरकार की किरकिरी हुई है। दरअसल पिछले दिनों में जिन 424 लोगों की सुरक्षा घटाने का ऐलान पंजाब सरकार की और से किया गया था उसमें अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी शामिल है। पंजाब सरकार के इस फैसले की बड़े पैमाने पर आलोचना भी हुई थी। विपक्षी दलों ने कहा था कि मान सरकार धार्मिक नेताओं की सुरक्षा को कमतर आंक रही है। 

End of Feed