पसली में फ्रैक्चर के बाद बोले पी चिदंबरम, जब तीन बलवान पुलिस वाले टूट पड़ेंगे तो..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 07:37 AM IST

नेशनल हेरॉल्ड केस में राहुल गांधी के साथ ईडी की पूछताछ का पी चिदंबरम विरोध कर रहे थे, उसी दौरान दिल्ली पुलिस के साथ धक्कामुक्की में उनके रिब में चोट लग गई।

google

नेशनल हेरॉल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है। सोमवार यानी 13 जून से शुरू हुई पूछताछ मंगलवार यानी 14 जून को भो होनी है। सोमवार को जब ईडी ने पूछताछ शुरू की उससे पहले ईडी दफ्तर को जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया, जिसे कांग्रेस ने दिल्ली में आपातकाल करार दिया। कांग्रेस के सामान्य से लेकर कद्दावर नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें पी चिदंबरम भी शामिल थे। चिदंबरम का कहना है कि उनकी पसली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। अपने दर्द को बयां करते हुए उन्होंने कहा कि जब तीन बलवान पुलिस वाले आप पर टूट पड़ेंगे तो क्या होगा आप समझ सकते हैं। 

पसली में फ्रैक्चर के बाद बोले पी चिदंबरम, जब तीन बलवान पुलिस वाले टूट पड़ेंगे तो..

'चिदंबरम, प्रमोद तिवारी के साथ बदसलूकी'
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस के एक अन्य नेता प्रमोद तिवारी को सड़क पर फेंक दिया गया और उनके सिर में चोट आई।मोदी सरकार ने बर्बरता की हर हद पार कर दी है। पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम को पुलिस ने मारा था, उनका चश्मा जमीन पर फेंका गया था, उनकी बाईं पसली में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। सांसद प्रमोद तिवारी को सड़क पर फेंक दिया गया था। उनके सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर हैं। क्या यह लोकतंत्र है?

End of Feed