जेपी नड्डा ने दिए संकेत- अनुच्छेद 370 स्कूल सिलेबस में किया जाएगा शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2019, 09:01 AM IST

J P Nadda on Article 370: जेपी नड्डा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने का फैसला छात्रों को पढ़ाना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में इसे स्कूल सिलेबस में शामिल किया जाएगा।

google

पुणे (महाराष्ट्र): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को संकेत दिए कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का फैसला स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। नड्डा ने कहा, 'हमारी युवा पीढ़ी को यह जानने में रुचि पैदा करनी चाहिए कि इसमें क्या हुआ है (अनुच्छेद 370 का समाप्त करना) ।

जेपी नड्डा ने दिए संकेत- अनुच्छेद 370 स्कूल सिलेबस में किया जाएगा शामिल
Photo Credit: ANI

बीजेपी नेता ने कहा कि छात्रों को इतिहास जानना चाहिए। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से हम ऐसा करेंगे।' बता दें कि नड्डा ने यह जवाब दिया जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) पर मोदी सरकार का फैसला स्कूल सिलेबस (syllabus) का हिस्सा होगा।

End of Feed